फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   oath taken by bar association

Hapur News: हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

Wed, 18 Oct 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 18 Oct 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
oath taken by bar association
हापुड़। बार एसोसिएशन की वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के सभी 21 पदाधिकारी बृहस्पतिवार (आज) कचहरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ भी शामिल होगे। कार्यक्रम के बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी स्थगित आंदोलन को लेकर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में कुल 21 पद है। जिसमें से 13 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जिसके चलते आठ पदों के लिए चुनाव हुआ। चुनाव के नतीजे आने के बाद सभी पदाधिकारियों द्वारा बृहस्पतिवार को शपथ ली जाएगी। बार एसोसिएशन के सचिव पद पर विजयी हुए विकास कुमार त्यागी ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़, पश्चिम उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह व महामंत्री विनोद चौधरी भी शामिल होगे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध चल रहे आंदोलन को पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अभी तक अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिसको लेकर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व एसोसिएशन के सभी सदस्यों की राय के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन




यह पदाधिकारी लेंगे शपथ-

पद पदाधिकारी का नाम

अध्यक्ष रामनिवास सिंह

सचिव विकास कुमार त्यागी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा

कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) दुर्गा महेश्वरी व शहजाद

अली

कोषध्यक्ष मोहम्मद आदिल

सह सचिव प्रशासन अंकुर शर्मा

सह सचिव प्रकाशन मुजीबुर्रहमान

सह सचिव पुस्तकालय शशांक चौहान

वरिष्ठ सदस्य(छह पद) अंकित गोयल, पंकज कुमार

सोती, रमेश चंद, शिव

मंगल लाल, सोनू कश्यप व

सुधीर कुमार

कनिष्ठ सदस्य(छह पद) अर्जुन शर्मा, हैप्पी बंसल,

हर्षित कुमार अग्रवाल,

मोहम्मद फैसल, रूबी

चौधरी व विनित कुमार

कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed