{"_id":"575c277c4f1c1b8c1b9c55e4","slug":"oars-beat-the-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुस्साए मल्लाहों ने मजदूरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए मल्लाहों ने मजदूरों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 11 Jun 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
टिन शेड को लेकर हुआ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा किनारे टिन शेड की बैरिकेडिंग कराए जाने से शनिवार को गुस्साए मल्लाहों ने हंगामा कर मजदूरों की पिटाई कर दी। साथ ही गंगा किनारे लगे टिन शेड को भी उखाड़ फेंका और मजदूरों को वहां से भगाकर काम बंद करा दिया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस का कहना है कि मल्लाहों और मजदूरों में की बात पर कहासुनी के बाद मारपीट होने का मामला है। ज्येष्ठ दशहरा मेले के दौरान डूबने की घटनाओं की रोकथाम को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
पालिका प्रबंधन भी अपनी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा कराने में जुट है। इसी के चलते शनिवार शाम ब्रजघाट में निर्माणाधीन नए घाट से लेकर श्मशान घाट तक गंगा किनारे टिन शेड लगाकर बैरिकेडिंग कराई जा रही थी।
विज्ञापन
मल्लाहों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। गंगा किनारे टिन शेड लगाने से गुस्साए मल्लाहों ने पालिका ठेकेदार के मजदूरों से मारपीट कर उन्हें खदेड़कर काम बंद करा दिया और वहां लगीं टिन शेड उखाड़ फेंकी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले दो मल्लाहों को पकड़कर चौकी को ले गई। उधर, चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी,
मगर बाद में आपसी फैसला होने पर यह मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपटने पर हिरासत में लिए गए दोनों मल्लाहों को किसी भी कार्रवाई के बिना छोड़ दिया गया है।