फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nyaymurti inspection

Hapur News: न्यायमूर्ति ने जिला न्यायालय का निरीक्षण पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 24 May 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 24 May 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
nyaymurti inspection
हापुड़। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और जिले के प्रशासनिक जज ओमप्रकाश शुक्ला ने शनिवार को जिला सत्र न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला जज सभागार में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने हापुड़ बार के पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जिला सत्र न्यायालय के बाहर व अंदर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ओमप्रकाश शुक्ला शनिवार को फ्रीगंज रोड स्थित जिला सत्र न्यायालय पहुंचे। जहां पुलिस गार्द ने उन्हें सलामी दी। जिला जज डॉ. अजय कुमार द्वतीय, डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी ज्ञानंजय सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद न्यायमूर्ति ने जिला जज सभागार में सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने ने जिला सत्र न्यायालय का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति को बताया कि न्यायालय में जगह कम होने के कारण अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें नगर पालिका, मोदीनगर रोड, उपभोक्ता फॉर्म, आदि स्थानों पर वकालत करने के लिए जाना पड़ रहा है। नगर में जाम की समस्या से अधिवक्ता और वादकारी परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय के निर्माण के लिए सरकार ने दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार एफ ब्लाक में भूमि खरीदी गई है। जिला न्यायालय के जल्द निर्माण होने पर अधिवक्ताओं व वादकारियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। न्यायमूर्ति ने अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल, सचिव वीरेंद्र सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिसौदिया, पूर्व सचिव भोपाल सिसौदिया, पूर्व सचिव विकास त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed