फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   notice to 29 blo

Hapur News: 29 बीएलओ ने नहीं उठाई निर्वाचन सामग्री, नोटिस जारी

Thu, 11 Sep 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 11 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
notice to 29 blo
हापुड़। जनपद के तीनों तहसीलों के 29 बीएलओ ने निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं दिखाई है। इस मामले में एडीएम संदीप कुमार ने सभी को नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार तक का समय दिया गया है। वहीं, कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इनमें शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का कार्य जनपद में चल रहा है, लेकिन इसमें बीएलओ लापरवाही बरत रहे हैं। तहसील हापुड़ में 14, तहसील धौलाना में छह और तहसील गढ़मुक्तेश्वर में 09 बीएलओ ने बार-बार निर्देश के बाद भी निर्वाचन सामग्री नहीं ली है। इस पर राज्य चुनाव आयोग ने कड़ी आपत्ति भी जताई है। इन सभी पर जानबूझकर निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप हैं।
विज्ञापन


एडीएम ने शिक्षामित्र बबली देवी, सुनील कुमार, प्रेमलता, गीता रानी, पवीशा, माधुरी शर्मा, शबनम परवीन, ओमप्रकाश, सुमनलता चौहान, ललिता, सहायक अध्यापक पूनम शर्मा, संध्या सिंह, सुनीता, ऊषा, ममता त्यागी, शीतल, रंजना, सविता, अंजू, विनीता, हरीश चौधरी, अनुराधा, नीलम त्यागी, सुजाता, एकता कौशिश, उपमा राय, सीमा मलिक व आबिद अली और प्रधानाध्यापक मोहम्मद शकील को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि निर्वाचन सामग्री प्राप्त न करने वाले बीएलओ को अंतिम रूप से सूचना दी गई है। यदि वह शुक्रवार तक संबंधित तहसील से बीएलओ की प्रयुक्त निर्वाचन सामग्री प्राप्त नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध निर्वाचन संबंधी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed