{"_id":"66ec65004dd7d8157801d1ce","slug":"notice-to-100-years-old-house-owner-hapur-news-c-135-1-hpr1005-114990-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 100 साल पुराने 15 भवन के स्वामियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 100 साल पुराने 15 भवन के स्वामियों को नोटिस
Thu, 19 Sep 2024 11:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शहर में करीब 100 साल पुराने बने 15 भवन स्वामियों को नगर पालिका ने नोटिस जारी किया है। इन्हें 15 दिन के अंदर मकान के जर्जर हिस्से को हटाना होगा। इसके लिए नगर पालिका के अवर अभियंता व लिपिक ने सर्वे किया है।
मेरठ में जर्जर भवन के गिरने से हुए हादसे के बाद नगर पालिका की टीम ने शहर में भी सर्वे शुरू किया है। इस सर्वे को संपत्ति लिपिक व अवर अभियंता निर्माण द्वारा किया जा रहा है। अब तक के सर्वे में करीब 15 भवन ऐसे मिले हैं, जो करीब 100 साल से ज्यादा पुराने हैं। जर्जर स्थिति होने के कारण यह कभी भी गिर सकते हैं। जिससे बड़ी जनहानि हो सकती है। इन भवनों के हिस्से को स्वयं हटाने के लिए पालिका के ईओ ने नोटिस जारी किए हैं।
कई भवनों की गिर रही ईंट--
जिन भवनों को नगर पालिका ने नोटिस दिया है। उनमें से अधिकतर की दीवारों से ईंट गिरने की शिकायत स्थानीय लोगों ने की है। यहां तक कि दीवारें कमजोर होने के साथ ही लिंटर भी जर्जर हालत में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इन्हें दिए गए नोटिस--
रेलवे रोड के धनपत सदन में सतीश चंद, हवेली बालकराम खिड़की बाजार निवासी भूपचंद प्रहलाद राय, अजय गर्ग, सुरेश चंद गर्ग, अनुराग गर्ग, डॉ. अनुपम गर्ग, अनुज आर्य व नवनीत आर्य, मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी अख्तर, जफर, इल्यास व इरशाद, कोटला युसूफ मीट मार्केट निवासी हाजी रसीद, वक्फ मस्जिद बाजार वाली मुत्तावली निवासी महफूज अली, नासिर, कानून गोयान धोबी वाली गली के निकट मुबारक स्कूल निवासी आलमगीर, कानून गोयान अमानत कलेक्शन बराबर वाली गली निवासी मुमताज, मोहल्ला भण्डापट्टी निवासी मोहम्मद आदिर, देहली गेट निवासी हाजी इस्लामुद्दीन, मदरसा सादात निवासी इनामुहक कुरैशी, इस्लामुद्दीन व सलीमुद्दीन, सराय कानून गोयान निवासी हाफिज मतलूफ ईलाही, कानून गोयान पत्थर वाला कुआं निवासी कमर इस्लाम व राजू को नोटिस दिए गए हैं।
कोट -
उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद शहर में जर्जर भवनों को लेकर सर्वे कराया गया है। जिसके बाद अभी तक 15 को नोटिस दिया है। जर्जर भवन के हिस्से को न हटाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सर्वे अभी शहर में जारी रहेगा।
- मनोज कुमार, ईओ व डिप्टी कलक्टर
विज्ञापन
मेरठ में जर्जर भवन के गिरने से हुए हादसे के बाद नगर पालिका की टीम ने शहर में भी सर्वे शुरू किया है। इस सर्वे को संपत्ति लिपिक व अवर अभियंता निर्माण द्वारा किया जा रहा है। अब तक के सर्वे में करीब 15 भवन ऐसे मिले हैं, जो करीब 100 साल से ज्यादा पुराने हैं। जर्जर स्थिति होने के कारण यह कभी भी गिर सकते हैं। जिससे बड़ी जनहानि हो सकती है। इन भवनों के हिस्से को स्वयं हटाने के लिए पालिका के ईओ ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
कई भवनों की गिर रही ईंट
जिन भवनों को नगर पालिका ने नोटिस दिया है। उनमें से अधिकतर की दीवारों से ईंट गिरने की शिकायत स्थानीय लोगों ने की है। यहां तक कि दीवारें कमजोर होने के साथ ही लिंटर भी जर्जर हालत में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इन्हें दिए गए नोटिस