{"_id":"5915ddab4f1c1bb73785422b","slug":"not-being-stolen-compost","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं मालगाड़ी से चोरी तो नहीं हो रही खाद!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं मालगाड़ी से चोरी तो नहीं हो रही खाद!
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 12 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुचेसर रोड चौपला रेलवे स्टेशन से सटे एक खेत में इफ्को खाद के 10 कट्टे दबे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि मालगाड़ी से खाद चोरी की गई है। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
पुलिस ने खाद को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच चल रही है। कुचेसर रोड चौपला स्थित रेलवे स्टेशन के नजदीक फतहपुर निवासी ऋषिपाल का खेत है। शुक्रवार को ऋषिपाल जब अपने खेत पर काम करने पहुंचे तो वहां उन्हें खेत में दबे खाद के कट्टों का कुछ हिस्सा दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
इसकी सूचना किसान ने आसपास काम कर रहे अन्य किसानों को दी। कुछ ही देर में घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। किसानों में चर्चा थी कि मालगाड़ी से खाद को चारी कर खेत में दाब दिया गया है।
विज्ञापन
यह सूचना आग की तरह समूचे क्षेत्र में फैल गई। आनन फानन में आरपीएफ की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया, लेकिन किसानों में चल रही चर्चा की उन्होंने कोई पुष्टि नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाद को अपने कब्जे में ले लिया है।
कुचेसर रोड चौपला चौकी इंचार्ज नमित मलिक का कहना है कि सूचना पर खाद के कट्टों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।