फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No toilets in 213 houses of Ahmadpur Nayagaon.

अहमदपुर नयागांव के 213 घरों में शौचालय नहीं

Fri, 16 Jun 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 16 Jun 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
No toilets in 213 houses of Ahmadpur Nayagaon.
शौचालय - फोटो : demo pic

अहमदपुर नयागांव में 213 घरों में शौचालय नहीं है। ऐसे में इन घरों के करीब 1300 लोग जंगल में खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


इसके बाद ग्राम प्रधान ने शौचालय बनवाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। सभी घरों के मुखिया के आवेदन फार्म भरवाए गए हैं। ग्राम प्रधान ने जल्द सभी घरों में शौचालय बनवाने के दावे किए हैं।
विज्ञापन


एक महीने पहले ग्राम प्रधान रामवती ने गांव के प्रत्येक घर में शौचालय होने की योजना बनाई थी और ग्राम पंचायत सदस्यों से गांव के शौचालय विहीन घरों का सर्वे कराया था। अब सर्वे के नतीजे आ गए हैं, जो चौंकाने वाले हैं। 530 घरों वाले इस गांव में 213 घरों में शौचालय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इन घरों के लोग शौच के लिए जंगल में जाते हैं। सर्वे के बाद इन घरों में जल्द से जल्द शौचालय बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्राम प्रधान ने शौचालय बनवाने के लिए सभी के आवेदन फार्म भरवा लिए हैं। जल्द सरकार द्वारा निर्धारित राशि शौचालय विहीन घरों के स्वामियों को दे दी जाएगी।

ग्राम प्रधान रामवती ने बताया कि गांव के घरों में शौचालय है या नहीं, पता करने के लिए सर्वे कराया गया था। सर्वे में 213 घरों में शौचालय नहीं होने का पता चला है। शौचालय बनवाने के लिए इन सभी घरों के मुखिया के फार्म भरवा लिये गए हैं।

यह सभी फार्म भेजे जा रहे हैं। जल्द सभी घरों में शौचालय बनवा दिए जाएंगे। ग्राम प्रधान की पहल को ग्रामीणों ने काफी सराहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बहुत अच्छा होगा, जब गांव के प्रत्येक घर में शौचालय होगा। ग्राम प्रधान ने शौचालय नहीं होने का सर्वे कराकर महिलाओं के दर्द को महसूस किया है।   

                      
खुले में पड़े हुए मल से न केवल भूजल दूषित होता है, बल्कि कृषि उत्पाद भी इस प्रदूषण से अछूते नहीं रहते। यही मल डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी घातक बीमारियों के कीटाणुओं को भी फैलाता है। शौचालय न केवल प्रदूषण और इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है, बल्कि एक साफ-सुथरे पर्यावरण के लिए भी आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed