फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No student from 13 government inter colleges of the district is included in the top-10 list.

Hapur News: जिले के 13 राजकीय इंटर कॉलेजों का कोई छात्र टॉप-10 सूची में नहीं शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
No student from 13 government inter colleges of the district is included in the top-10 list.
जतिन त्यागी
विज्ञापन


हापुड़। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम ने हापुड़ के 13 राजकीय इंटर कॉलेजों की पोल खोल दी है। इन स्कूलों का एक भी छात्र जिले की टॉप टेन सूची में शामिल नहीं हो सका है। जबकि आयोग से इन स्कूलों में भारी संख्या में शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। वित्त विहीन स्कूलों का ही दबदबा रहा, एडेड कॉलेज भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में कुल 114 स्कूल जुड़े हैं। इसमें 13 राजकीय, 45 एडेड और 56 वित्त विहीन स्कूल हैं। जिले का रिजल्ट अच्छा रहा है, दो छात्र प्रदेश की टॉप टेन सूची में भी शामिल हुए हैं। जो वित्त विहीन स्कूलों में शिक्षा पाए थे। गंभीर बात यह है कि राजकीय इंटर कॉलेजों का कोई छात्र प्रदेश की सूची तो छोडि़ए जिले की टॉप टेन सूची में भी शामिल नहीं हो सका है। ऐसा नहीं है कि इन स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों में काबिलियत नहीं है, बल्कि उन्हें मिल रही शिक्षा पर सवालिया निशान लगे हैं। क्योंकि राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षक आयोग से नियुक्त होते हैं, जो अपने विषयों के विशेषज्ञ होते हैं। फिर भी परिणाम अच्छा नहीं रहा, ऐसे में सवाल उठने लाजमी हैं।
विज्ञापन


पिछले सालों के मुकाबले सुधरा है जिले का परीक्षा परिणाम

10वीं के परीक्षा परिणाम

वर्ष पंजीकृत उत्तीर्ण पास फीसदी

2022 14208 12352 91.55

2023 15269 14186 92.91

1024 15997 14430 93.16



12वीं के परीक्षा परिणाम

वर्ष पंजीकृत उत्तीर्ण पास फीसदी

2022 13154 11133 88.33

2023 14014 10745 79.97

2024 13679 11492 86.17



अच्छा रहा है स्कूलों का प्रदर्शन

जिले के सभी स्कूलों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, राजकीय इंटर कॉलेजों से कोई छात्र जिले की टॉप-10 सूची में शामिल नहीं है। - पीके उपाध्याय, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed