Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   no seat in train and bus

Hapur News: त्योहारों पर घर लौटने की होड़, ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

Sat, 18 Oct 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 Oct 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
no seat in train and bus
हापुड़। दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेनों के साथ ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नियमित ट्रेनों के साथ ही त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी सीट के लिए मारामारी मची हुई है। यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण रोडवेज बसों में भी यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


शहर में दूर दराज के जिलों और राज्यों के लोग नौकरी और व्यवसाय करते हैं। शनिवार को दफ्तरों से त्योहार का अवकाश होने के बाद लोगों ने दिवाली, गोवर्धन व भैया दूज मनाने के लिए अपने घरों का रुख किया। ट्रेनों के साथ ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि कुछ यात्रियों ने ट्रेनों में पहले से ही सीट बुक करा ली थी, लेकिन जिन लोगों को सीट नहीं मिली उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्वांचल की तरफ जाने वाली काशी विश्वनाथ, अवध असम, सत्याग्रह, सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही त्योहार स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। पीछे से ही ट्रेनें फुल होकर आ रही थी। साधारण कोच यात्रियों से खचाखच भरे हुए थे और यात्री कोच के फर्श पर बैठने को मजबूर हुए। ट्रेनों के साथ ही रोडवेज बसों में भीड़ रही। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से आने वाली बसें यात्रियों से भरी रहीं। मेरठ, बुलंदशहर, गढ़ की तरफ जाने वाली बसें भी पीछे से ही भरकर आ रही थी। वहीं रोडवेज बस अड्डा में भी किठौर, मोदीनगर के साथ ही अन्य लोकल मार्गों के लिए भी यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि सभी मार्गों पर परिवहन निगम की बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अगले दस दिनों तक यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed