फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   no entry from 13 on highway

Hapur News: हाईवे 9 पर 13 फरवरी की दोपहर 12 बजे से नहीं चलेंगे वाहन

Mon, 09 Feb 2026 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Feb 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
no entry from 13 on highway
हापुड़। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हापुड़ पुलिस ने हाईवे 9 पर रूट डायवर्जन की घोषणा की है। हाईवे 9 पर 13 फरवरी की दोपहर 12 बजे से हल्के व भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है, जो 16 फरवरी की शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन को सफल बनाने के लिए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है। इसमें जहां लाखों की संख्या में शिवभक्त शिवालयों में रुद्राभिषेक करते हैं, वहीं ब्रजघाट से भी लाखों की संख्या में गंगा का पावन जल लेकर शिवभक्त अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली जाते हैं। ऐसे में हाईवे 9 पर कांवड़ियों की काफी संख्या रहती है। उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। हालांकि समय के अनुसार इसमें कुछ बदलाव भी किया जा सकता है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। जिला प्रशासन से भी इस संबंध में आसपास के जिलों को पत्राचार कर आपसी सामंजस्य व सहयोग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


भारी वाहनों के लिए यह रहेगा प्लान
1- दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात
दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की तरफ से आकर मुरादाबाद/बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकदंराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे। यदि कोई भारी वाहन किसी कारण डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर आता है तो ऐसे वाहनों को छिजारसी टोल प्लाजा से यूटर्न कराकर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



2- हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना पंप फ्लाई ओवर, ततारपुर चौराहा, टियाला अंडर पास से मेरठ किठौर होते हुए गंतव्य को जाएंगे।



3-मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायातः

मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात नगीना धामपुर कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगे।



4- मुरादाबाद व उत्तराखंड (जनपद-उधमसिंह नगर, अलमौडा, नैनीताल) से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः-

(क) मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर नगीना कोतवाली देहात, बिजनौर, मीरापुर वैराज, मवाना, परिक्षितगढ, किठोर टियाला अंडरपास ततारपुर चौराहा सोना फ्लाईओवर निजामपुर फ्लाईओवर छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।


(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल बबराला, नरौरा, डिबोई, बुलंदशहर, सिकदंराबाद होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।



5- गजरौला से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा चांदपुर, हल्दोर, बिजनौर, मीरापुर बैराज मवाना, परिक्षितगढ़-किठौर-टियाला अंडरपास ततारपुर चौराहा सोना फ्लाई ओवर, निजामपुर फ्लाई ओवर छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद और दिल्ली को जाएगा।



6- मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाला वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाई ओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद और दिल्ली को जाएगा।



- छोटे/हल्के वाहनों के लिए यह रहेगा रूट प्लान:-



1- दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात-

दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद/बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकदंराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।


2- हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर, ततारपुर चौराहा, टियाला अंडरपास से किठौर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।



3- मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायातः
मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात नगीना धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगे।



4- मुरादाबाद व उत्तराखंड (जनपद-उधम सिंह नगर, अलमौडा, नैनीताल) से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः-

(क) मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर नगीना कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज मीरापुर मवाना, परिक्षितगढ़-किठौर-टियाला अंडरपास ततारपुर चौराहा सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।


(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबोई, बुलंदशहर, सिकंदराबाद होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।



5- गजरौला से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दोर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परिक्षितगढ़-किठौर-टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।



6- मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाला वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।



7- ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अमरोहा/ मुरादाबाद/रामपुर/बरेली की ओर जाने वाले कांवड़िये ब्रजघाट की तरफ की सड़क होते हुए अमरोहा की ओर हाईवे 9 की निर्धारित लेन से जाएंगे। डिवाइडर की दूसरी तरफ (ब्रजघाट आरती स्थल से दूसरी तरफ बांयें) लेन पर आने जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।



8- ब्रजघाट से जल उठाकर हापुड, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर की ओर जाने वाले कांवड़िये ब्रजघाट से एनएच 9 की निर्धारित पटरी (ब्रजघाट से हापुड़ की तरफ बांयीं सड़क) से जाएंगे। डिवाइडर की दूसरी तरफ आने जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।




9- दिल्ली गाजियाबाद, हापुड़ की ओर से आकर अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाने वाले छोटे व आवश्यक सेवा वाले वाहन ब्रजघाट में आकर पलवाड़ा चैक पोस्ट बैरिकेडिंग से होते हुए दाहिनी लेन पर चलेंगे।



10- बुलंदशहर/स्थाना की ओर से सभी प्रकार के वाहनों का गढ़मुक्तेश्वर व ब्रजघाट की ओर आना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed