Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No action taken on alleged sand mining, anger

Hapur News: कथित रेत खनन पर नहीं हुई कार्रवाई, रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
No action taken on alleged sand mining, anger
ब्रजघाट। घाट की सीढ़ियों की सफाई के नाम पर पालिका स्तर से कराए गए कथित रेत खनन की जांच व कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को दुकानदारों, घाट पुरोहितों, नाविकों ने काले झंडे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि करीब एक माह पहले पालिका ने टेंडर प्रक्रिया कराकर गंगा के घाटों की सीढ़ियों की सफाई के नाम पर रेत खनन कराया था। जिससे गंगा के स्नान घाटों के आसपास गहरे गड्ढे और दलदल की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन

इसे लेकर विरोध जताने पर मामला एनजीटी व उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लिया। डीएफओ गौतम सिंह ने भी ब्रजघाट पहुंचकर जांच की। इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद जमीन को समतल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा मेला आरंभ हो चुका है। पालिका की लापरवाही से दोबारा यहां पर दलदल की स्थिति बन गई है। पालिका सभासद अरुण गौड़ का कहना है कि मेले के दौरान दलदल की स्थिति यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनेगी।
वहीं, दुकानदारों के साथ ही अन्य लोगों को भी इससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन प्रशासनिक स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को गंगा के घाटों पर दुकानदारों, पुरोहितों के अपने प्रतिष्ठानों व नाविकों ने अपनी नावों पर काले झंडे लगाकर विरोध किया।
किसान नेता ने भी सीएम को भेजा पत्र किसान मजदूर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर चौधरी ने भी सीएम योगी को पत्र भेजा है। जिनका कहना है कि गंगा घाट पर सिल्ट सफाई के नाम पर मशीनों व डंपर से खनन कराया गया। जिससे रामसर साइट पर एनजीटी के नियमों का उल्लंघन हुआ। वहीं, करोड़ों रुपये का रेत बेचकर सरकारी धन का गबन भी किया गया है। उन्होंने सीएम से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि सिल्ट सफाई मानक के अनुरूप कराई गई है। घाट व बाजारों से अतिक्रमण हटवाने को लेकर कुछ लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed