फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No action taken despite the registration of a case and the issuance of a notice.

Hapur News: मुकदमा दर्ज और नोटिस जारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
No action taken despite the registration of a case and the issuance of a notice.
पिलखुवा। पिलखुवा-फगौता मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने को लेकर विभागीय स्तर पर कवायद जारी है लेकिन अब तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सिद्धिविनायक अस्पताल के पास पुलिया निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में अचपलगढ़ी निवासी विजय कुमार की बाइक गिर गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय कुमार की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक नहीं होने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार संजीव कुमार और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी ने संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। हालांकि कई दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई का परिणाम सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी यदि जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना मुश्किल होगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 20 लाख रुपये से अधिक लागत वाले कार्य अधीक्षण अभियंता कार्यालय की देखरेख में कराए जाते हैं। मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई संबंधित उच्चाधिकारी स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed