{"_id":"57584b164f1c1b1f349c51b5","slug":"nh-235-widening-work-is-halted","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के इंतजार में रुका है एनएच-235 चौड़ीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री के इंतजार में रुका है एनएच-235 चौड़ीकरण का कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
करीब आठ सौ करोड़ की लागत से होने वाले एनएच-235 मेरठ-बुलंदशहर फोर लेन चौड़ीकरण का कार्य शिलान्यास के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री का कार्यक्रम न मिलने से रुका पड़ा है।
विज्ञापन
हुआ यह कि 24 मई को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को इसका शिलान्यास करना था। लेकिन एकाएक उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब नए कार्यक्रम की तिथि मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
एनएच-235 पर मेरठ से बुलंदशहर के बीच 62 किमी की सड़क फोर लेन होनी है। 24 मई को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को इसके शिलान्यास के लिए आना था।
विज्ञापन
इस कार्य के शिलान्यास के लिए 14 मई को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एनएचएआई के अफसरों के साथ मिलकर गांव इमटौरी में समारोह स्थल तय किया था। लेकिन कार्यक्रम से तीन दिन पहले केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
बताया गया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश दौरे पर जा रहे हैं और 26 मई को सहारनपुर रैली है। इसलिए शिलान्यास कार्यक्रम की तिथि बाद में तय की जाएगी। पर अभी तक केंद्रीय मंत्री के आगामी कार्यक्रम के बारे कोई सूचना नहीं मिल सकी है।
इसकी वजह से फोर लेन सड़क का चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। एनएचएआई के अफसर भी अब मंत्री के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का इस बाबत कहना है कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री की व्यस्तता के कारण पहले कार्यक्रम स्थगित हुआ है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री से वार्ता हो चुकी है। जल्द ही उनका दोबारा कार्यक्रम मिल जाएगा।