{"_id":"65300c6ea127d0f481027b86","slug":"new-street-light-from-116-crores-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4024-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 1.16 करोड़ से रोशन होंगी शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 1.16 करोड़ से रोशन होंगी शहर की सड़कें
Wed, 18 Oct 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शहर में जगह-जगह खराब स्ट्रीट लाइटें जल्द बदली जाएंगी। त्योहारों पर सड़कों को रोशन करने के लिए नगर पालिका ने 1.16 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। उक्त धनराशि से 1250 स्ट्रीट लाइट व 250 हाईमास्क लाइट खरीदी जाएंगी। वहीं, खंभों पर लगी तिरंगा लाइटों को भी ठीक कराया जा रहा है।
दिवाली को रोशनी का पर्व कहा जाता है। त्योहार से पहले शहर को रोशन करने के लिए नगर पालिका तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पालिका द्वारा 45 वाट की 659 स्ट्राट लाइटें 37.88 लाख रुपये व 72 वाट की 580 स्ट्रीट लाइट 39.76 लाख रुपये की लागत से खरीदी जाएंगी। वहीं 150 वाट की 250 लाइटें 38.91 लाख रुपये से खरीदी जा रही हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने के आदेश जारी हो चुके हैं। बुधवार को पालिका की टीम ने फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड पर स्ट्रीट लाइटों का ठीक कराया। तिरंगा एलइडी लाइटों की मरम्मत कराई गई।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ का कहना है कि लाइटें खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है। त्योहारों पर सड़कें रोशनी से जगमगाएंगी।
विज्ञापन
टेक्सटाइल क्षेत्र में 12 लाख से लगेगी हाईमास्क लाइट-
एचपीडीए द्वारा पिलखुवा के टेक्सटाइल क्षेत्र में 12 लाख रुपये की लागत से 30 मीटर ऊंची हाईमास्क लाइट लगाई जाएगी। जिसमें लगे 200 वॉट की 16 एलईडी लाइटों से क्षेत्र रोशनी से जगमगाएगा। प्राधिकरण के विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष को भेज दिया गया है, प्रस्ताव को मंजूरी मिलते की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य कराया जाएगा।