{"_id":"57bc6c474f1c1bc21fd4ff97","slug":"nepal-dust-mat-wrestler","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पहलवान ने राजस्थान के पहलवानों को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के पहलवान ने राजस्थान के पहलवानों को चटाई धूल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 23 Aug 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के पहलवान ने बागपत के पहलवान को किया चित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राज्यीय दंगल के तीसरे दिन नेपाल के पहलवान देवा का दबदबा रहा। उन्होंने अपनी दोनों कुश्तियों में राजस्थान के पहलवानों को चारों खाने चित कर दिया। वहीं हरिद्वार के पहलवान ने बागपत के पहलवान को धूल चटाई।
विज्ञापन
गढ़-मेरठ रोड के शाहपुर मोड़ पर चल रहे अंतर्राज्यीय दंगल के तीसरे दिन की कुश्तियों का बसपा के पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कुश्ती सहित खेलों को बढ़ावा देकर युवा वर्ग में फैल रही बुराइयों की रोकथाम के लिए जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पहली कुश्ती में नेपाल के देवा ने पटखेंच के दांव पर गंगानगर राजस्थान के राजबीर पहलवान और दूसरी कुश्ती में राजस्थान के गौरव को कलाजंग दांव पर चित कर दिया। गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से आए बाबा रामदेव के शिष्य पवन शास्त्री को बागपत के शाकिर ने धोबीपाट दांव पर चित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं साजिद कलियर शरीफ ने सहीम सठला मेरठ को आसमान दिखाया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रधान राशिद दौताई, पूर्व चेयरमैन गब्बर सिंह, शम्मी पहलवान, तैयब चौधरी, बदरुद्दीन दानिश ने कुश्ती जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया।