फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   neighbour rape lady

Hapur News: पड़ोसी ने महिला के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म

Thu, 01 Jun 2023 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 01 Jun 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
neighbour rape lady
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने दिन-दहाड़े घर में घुसकर एक विवाहिता से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। 19 मई की दोपहर परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे, इस दौरान वह घर पर अकेली थी। मौका पाकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया। आरोपी उसे जबरन खींचकर घर के एक कमरे में ले गया। जहां उसे साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने इस संबंध में किसी को भी कुछ बताया तो वह उसे व उसके परिवार के सदस्योंं को मौत के घाट उतार देगा। आरोपी के भय से पीड़िता ने काफी दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। बृहस्पतिवार को हिम्मत कर उसने परिजनों को आपबीती बताई। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed