{"_id":"68ebeb9b27ef81ee8d0dfd56","slug":"neetu-was-murdered-by-hitting-her-on-the-face-and-head-with-a-brick-hapur-news-c-30-gbd1005-740491-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ईंट से चेहरे व सिर पर वार कर की गई थी नीटू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ईंट से चेहरे व सिर पर वार कर की गई थी नीटू की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में हुई नीटू की हत्या ईंट वार कर की गई है। मृतक के बहनोई प्रमोद ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को हत्या में किसी करीबी के शामिल होने का शक है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि नीटू शुक्रवार रात काम के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसे रातभर तलाशते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी पटनीस कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और चेहरे समेत कई स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। शव पर जंगली जानवरों के नोचने के निशान भी पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार ईंट के वार से ही नीटू की हत्या हुई है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्या में परिचित की भूमिका पर गंभीरता से विचार कर रही है। मृतक के बहनोई प्रमोद ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।