{"_id":"572770bc4f1c1b63705cd7f3","slug":"ndrf-investigation-will-crack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों में दरार पड़ने की जांच एनडीआरएफ करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों में दरार पड़ने की जांच एनडीआरएफ करेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 02 May 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के माता मोहल्ला और कबाड़ी बाजार में जमीन दरकने और मकानों में दरार पड़ने के मामले की जांच जिला प्रशासन एनडीआरएफ से कराएगा। फिलहाल, डीएम ने लोगों की मांग पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को मोहल्ले की सड़क फिर से बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, लेखपाल ने सोमवार को मौके पर जाकर सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। नगर के प्राचीन माता मोहल्ला के मकानों में बीते सात दिन पूर्व दरार आ गई थी। रविवार को कबाड़ी बाजार के तीन मकानों में दरार पड़ गईं।
विज्ञापन
मकानों में पड़ रही ये दरारें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। इससे करीब एक दर्जन परिवार भयभीत हैं। इसी संबंध में मोहल्ले के शमशुद्दीन, धर्मवीर, महेंद्र कुमार और कृष्ण गोपाल ने सोमवार को डीएम अनिल ढींगरा से भेंट कर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
डीएम ने मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वहां सही ढंग से जांच कर फिर से सड़क बनवाएं। उधर एडीएम रजनीश राय से भी इन लोगों ने भेंट की।
जिन्होंने लेखपाल को मौके पर भेजकर मकानों में पड़ी दरारों और वहां सड़क में हुए गड्ढों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कराई है। एडीएम का कहना है कि इस संबंध में एनडीआरएफ मुख्यालय को पत्र भेजकर मकानों में दरार पड़ने और जमीन दरकने की जांच कराई जाएगी।