फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nauchandi express late

Hapur News: सुबह आने वाली नौचंदी शाम को रेलवे स्टेशन पहुंची

Sun, 19 Jan 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 19 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
nauchandi express late
हापुड़। मौसम में सुधार होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। पिछले कई दिनों से नौचंदी एक्सप्रेस घंटों देरी से चल रही है। रविवार को यह ट्रेन सुबह की जगह शाम को रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके साथ ही लखनऊ मेल, संगम, इंटरसिटी, अवध असम, गरीब रथ एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 12 घंटे 30 मिनट, सूबेदारगंज से मेरठ शहर को जाने वाली संगम एक्सप्रेस तीन घंटे, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्र्रेस एक घंटे 40 मिनट, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनों ने भी यात्रियों को परेशान किया। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे 50 मिनट, मेरठ से खुर्जा जाने वाली पैसेंजर एक घंटा 15 मिनट, बुलंदशहर से तिलक ब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर एक घंटा 10 मिनट, खुर्जा जंक्शन से मेरठ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि मौसम के कारण ट्रेनों का संचालन पीछे से ही प्रभावित हो रहा है, जिस कारण ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed