फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nationalism is priority, say no politics: raja bhaiya

न हो राजनीति, राष्ट्रवाद सबसे ऊपर: राजा भैया

Mon, 22 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
अमर उजाला, पिलखुवा Updated Mon, 22 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
nationalism is priority, say no politics: raja bhaiya
सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि राष्ट्रवाद सबसे ऊपर है। जेएनयू प्रकरण पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रवाद को सबसे ऊपर रखकर कार्य करना चाहिए, तभी देश का विकास होगा। राजा भैया रविवार को पिलखुवा के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में आयोजित हीरक जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करा रही है। गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सबसे ज्यादा धन खर्चा किया जा रहा है, जो अब तक के इतिहास में किसी सरकार ने नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धौलाना विधानसभा में विधायक धर्मेश तोमर रिकार्ड विकास करा रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर विकास कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में अभी एक साल शेष है, रुके हुए काम भी जल्द पूरे हो जाएंगे। एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़नी चाहिए, ताकि हर वर्ग के लोग सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाएं।

क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर ने चार साल में कराए गए विकास कार्य गिनाएं। प्रबंधक चंद्रमुकुट तोमर ने विद्यालय के इतिहास की जानकारी देकर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

प्रधानाचार्य रामबीर सिंह पुंडीर ने अतिथियों का आभार जताया। साठा चौरासी मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य अतिथि राजा भैया, विशिष्ट अतिथि एमएलसी हेम सिंह पुंडीर और क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर को पगड़ी और तलवार भेंट कर स्वागत किया।

त्यागी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पवन त्यागी ने सदस्यों के साथ राजा भैया और विधायक को चांदी का मुकुट भेंट किया। संचालन पवन त्यागी और नरेंद्र सिसौदिया ने संयुक्त रुप से किया।


सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, साजिद हुसैन, विनय त्यागी, अनुज त्यागी, ज्ञानेंद्र गुप्ता, नलिन शर्मा, प्रदीप सोम, मुकेश दत्ता, ओमप्रकाश शर्मा, विशाल कौशिक, डॉ धीरेंद्र प्रताप, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed