फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Narrowly escaped.

भाग्यशाली थे हम, जो बाल-बाल बच गए

Tue, 07 Feb 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 07 Feb 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
Narrowly escaped.
ठगी - फोटो : अमर उजाला

3700 करोड़ की ठगी में सात लाख लोग शिकार हो गए, लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो पिता, भाई या बैंक में कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। अब वह लोग खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं।

विज्ञापन


एमए संस्कृत के छात्र बोबी कुमार ने बताया कि उसके दोस्त ने उसे आईडी लगाकर पैसे कमाने के संबंध में जानकारी दी थी। उसने 57,500 रुपये की आईडी लगाने का फैसला भी कर लिया था। इससे पहले पिता को इस संबंध में बताया तो उन्होंने पैसे लगाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


अब ठगी का मामला प्रकाश में आने पर वह चकित हैं। अगर पिता ने मना नहीं किया होता तो आज वह भी पीड़ितों की लिस्ट में शामिल होते। इसी तरह युवा नाहर सिंह ने बताया कि उन्होंने और उनके भाई ने 57500-57500 की दो-दो आईडी लगाने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे बैंक में जमा थे, दोनों बैंक में कंपनी के नाम ड्राफ्ट बनवाने के लिए गए थे, लेकिन कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण उनके ड्रॉफ्ट नहीं बन पाए। इसके बाद वह घूमने के लिए बाहर चले गए थे। लौटने पर इस फ्रॉड के बारे में पता चला। पैसे लगा देते तो कहीं के भी नहीं रहते।

छात्र अरुण प्रताप ने बताया कि उनके अन्य दोस्तों ने आईडी लगा रखी थी, जो उन्हें रोज खाते में पैसे आने की जानकारी देते थे। दोस्तों को देेखकर उन्होंने भी 11-11 हजार की दो आईडी लगाने का निर्णय कर लिया था।

पैसे भी बैंक से निकालकर ले आए थे। एक वक्त पर एक रिश्तेदार को पैसे की जरूरत पड़ गई तो उसे देने पड़ गए। ऐसे में वह आईडी लगा नहीं पाए। आईडी लगा लेते तो फंस जाते।   
         
‘ठग कंपनी’ के मालिक अनुभव मित्तल के दादा वेदप्रकाश मित्तल मंगलवार को दिनभर अपनी परचून की दुकान पर बैठे रहे, लेकिन पिता सुनील मित्तल अपनी इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान से गायब रहे।


दोनों की दुकान एक ही मोहल्ले में हैं। पिता सुनील मित्तल की दुकान पर कर्मी कार्य करते रहे। सुनील मित्तल के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि वह कहीं बाहर गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed