Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Narrated the story of Lord Krishna-Rukmini marriage

Hapur News: भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Narrated the story of Lord Krishna-Rukmini marriage
गांव लुहारी में कथा सुनाते व्यास।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह में सोमवार को व्यास शिवम कौशिक ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की कथा का वर्णन किया। भगवान के विवाह की कथा सुनकर भक्त जमकर नाचे।

व्यास ने कहा कि रुक्मिणी विदर्भ की राजकुमारी थीं, जो भगवान श्रीकृष्ण से विवाह करना चाहती थीं, लेकिन उनके भाई रुक्मी ने शिशुपाल के साथ उनका विवाह करने का दबाव बनाया। श्रीकृष्ण से विवाह करने के लिए रुक्मिणी ने उन्हें संदेश भेजा। जिसके बाद प्रभु ने उनका हरण कर द्वारका में पहुंचकर विवाह किया। इस दौरान भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया और कन्यादान भी किया। इसके अलावा व्यास ने रासलीला का बहुत सुंदर ढंग से वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महारास प्रभु और भक्त के मिलन का अद्भुत उदाहरण है। प्रभु को पाने के लिए उनमें एकाकार होना पड़ता है। उन्होंने दूसरों की मदद करने और प्रभु की भक्ति में लीन रहते हुए अपने दैनिक कार्य करने का भी आह्वान किया। इस दौरान संजीव शर्मा, कुंज कौशिक, पंकज उपाध्याय, अंकुर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, परमेंद्र चौधरी, सुशीला, काजल आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed