फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Namo Bharat train can run till Meerut South in the second week of March

Hapur News: मार्च के दूसरे सप्ताह में मेरठ साउथ तक चल सकती है नमो भारत ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat train can run till Meerut South in the second week of March
गाजियाबाद। आरआरटीएस के दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्री नमो भारत ट्रेन में सफर का आनंद जल्द ही ले सकेंगे। मार्च के दूसरे सप्ताह में नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो सकता है। एनसीआरटीसी की ओर से भी संचालन शुरू करने के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। दुहाई से मेरठ साउथ तक बने चार स्टेशनों की फिनिशिंग कराकर अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने से पहले मार्च के दूसरे सप्ताह में भाजपा की ओर से मेरठ में बड़ी रैली करने की तैयारी की जा रही है। आठ से 10 मार्च के बीच प्रस्तावित प्रधानमंत्री की इस रैली के दौरान ही नमो भारत ट्रेन के नियमित संचालन की शुरूआत की जा सकती है। इसी दौरान आरआरटीएस के गाजियाबाद से जेवर तक नए कॉरिडोर के निर्माण की विधिवत घोषणा की जा सकती है। पश्चिम क्षेत्र के अन्य जिलों को भी सरकार की ओर से बड़ी सौगात दिए जाने की घोषणा की जा सकती है। मेरठ साउथ तक संचालन शुरू हो जाने के बाद लोग नमो भारत ट्रेन में 42 किलोमीटर का सफर कर सकेंगे। परतापुर, मोदीनगर, मुरादनगर से भी लोग साहिबाबाद तक इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

-----
तीसरे चरण में दिल्ली तक दौड़ने लगेगी नमो भारत ट्रेन
एनसीआरटीसी ने मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने के बाद तीसरे चरण में इसे दिल्ली तक दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में सराय काले खां, न्यू अशोकनगर और आनंद विहार स्टेशन पर निर्माण कार्य तेज कर दिया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सेक्शन पर बनीं सुरंगों में ट्रैक बिछाने का काम भी अब अंतिम चरण में है। ऐसे में इसी साल के अंत तक लोग नमो भारत ट्रेन से दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मेरठ मंडलायुक्त और डीएम ले चुके निर्माण कार्याें का जायजा
मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. और डीएम मेरठ समेत कई अधिकारियों ने बीते दिनों आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण कार्याें और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। बताया जा रहा है कि यह औचक निरीक्षण भी प्रधानमंत्री की रैली से पहले की तैयारियों का हिस्सा था। मंडलायुक्त ने गाजियाबाद स्टेशन से लेकर दुहाई डिपो तक ट्रेन से सफर भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed