फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   name add in voter list

Hapur News: 2.57 लाख मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए छह तक का मौका

Sat, 03 Jan 2026 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
name add in voter list
हापुड़। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ और बीएलए के बीच बैठक हुई। इस दौरान बीएलओ ने मृतक, स्थानांतरित, पहले से नामांकित, अनुपस्थित और अन्य 2.57 लाख मतदाताओं की सूची बीएलए को सौंपी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में एक जनवरी 2026 तक की सूची जारी कर दी गई है, इसमें कुल 11,56, 699 मतदाताओं में से कुल 22.30 प्रतिशत 2,57,903 निर्वाचकों के फॉर्म विभिन्न श्रेणी में शामिल होने के कारण एकत्र नहीं हो सके हैं। इसमें मृतक, स्थानांतरित, पहले से नामांकित, अनुपस्थित और अन्य मतदाता शामिल हैं। यदि कोई छह जनवरी तक अपना फॉर्म भरकर देता है तो जांच के बाद उसे इस सूची से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा फार्म-6 भरकर लोग नई वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसे लेकर ही शनिवार को बूथों पर बैठक की गई। बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के बीएलए को मतदाताओं से संबंधित जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार फार्म-6 भरकर लोगों को मतदाता सूची से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

मामले में एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों/केंद्रों पर शनिवार को दोपहर 12 बजे से अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक / डुप्लीकेट श्रेणी के मतदाताओं की सूची के साथ बीएलओ ने बीएलए के साथ बैठक की है। बैठक में सभी प्रकार की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
10 प्रतिशत से नीचे लानी होगी शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या --
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से शुक्रवार को जनपद में अधिकारी भेजे गए थे। इन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद में 10.50 प्रतिशत के साथ शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या 1,21,482 है। इसे 10 प्रतिशत से कम पर लाने के लिए क्षेत्रों में अभियान चलाया जाए। ऐसे मतदाताओं की तलाश कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed