फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   NA

Hapur News: ठंड और कोहर ने किया परेशान, एक डिग्री और गिरा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
NA
हापुड़। कड़कड़ाती ठंड और कोहरे ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त किया हुआ है। वहीं, दूसरी ओर शीत लहर के चलने से लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को एक डिग्री तापमान और गिरने से परेशानी बढ़ गई। अधिक ठंड होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को दिन की शुरूआत जबरदस्त कोहरे के साथ हुई। कोहरे के चलते दृश्यता ना के बराबर रही, जिसके चलते वाहनों के पहिये थम गए। जबकि पूरे दिन शीतलहर चलने से ठिठुरन बरकरार रही, जिससे न्यूनतम तापमान में और एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को गलन के चलते सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो ठंड के साथ कोहरे की मार ने हालात काफी बदतर कर दिए। कुछ देर बार थोड़ी दूर कर दिखाई देना तो शुरू हुआ लेकिन कोहरा वातावरण में छाया रहा। इसका असर यह रहा कि दोपहर करीब एक बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और लोग घरों में दुबके रहे। एक बजे के बाद जब धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंड
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रकार की ठंड पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रही है। आने वाले दिनों में इसी तरह ठंड बरकरार रहेगी। लोग ठंड से बचाव करें और सेहत का ध्यान रखें।


आज छाए रहेंगे बादल
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अभी शनिवार को भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed