{"_id":"6501ef6648974a9e2504b8eb","slug":"muthbhed-with-police-hapur-news-c-306-1-gha1001-1409-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल
Wed, 13 Sep 2023 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के बड्ढा नहर पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके साथी की तलाश की जा रही है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सिंभावली पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बक्सर रेग्यूलेटर से बड्ढा नहर पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। सीओ ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। घायल युवक को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई, जिसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की गई है। बदमाश ने अपना नाम नदीम निवासी गांव अतरौली थाना भोजपुर बताया है। वहीं अपने फरार साथी का नाम शाहेआलम निवासी गांव राधना, जनपद मेरठ बताया।
सिंभावली थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायल बदमाश नदीम चोरी के चार मामलों में वर्ष 2022 से वांछित चल रहा था, जिसके खिलाफ कुर्की का नोटिस चस्पा होने की कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके अलावा बदमाश पर 10 हजार का इनाम भी घोषित है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।