{"_id":"64a2fa06aea3f5afed06d916","slug":"murder-in-dowry-case-hapur-news-c-138-1-pkw1001-12-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Mon, 03 Jul 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत के मामले में मृतका की मां मुन्नी देवी ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गाजियाबाद निवासी पूजा की शादी गत 2017 को नया गांव अहमदपुर निवासी दीपक के साथ हुई थी। 30 जून को पूजा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। आरोप है कि मृतका को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि इसी के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति दीपक, सास कुसुम, ससुर छत्रपाल और जेठ टीटू के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका का बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा जाएगा।