{"_id":"6501ed0eb92ef1e2810e1226","slug":"murder-fir-on-policemen-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2948-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला की मौत मामले में सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला की मौत मामले में सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा
Wed, 13 Sep 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के असौड़ा फेस-2 में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि सिपाही के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। विरोध करने पर सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया।
जिला मेरठ थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी सतेंद्र ने बताया कि वर्ष 2013 में उसने पुत्री प्रीति शादी की जिला बागपत के गांव रंछाड़ निवासी मनीष से की थी। मनीष उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में वह डायल 112 पीआरवी पर तैनात है। वह असौड़ा फेस-2 स्थित एक किराए के मकान में प्रीति और दो पुत्रों के साथ रहता है। सोमवार को प्रीति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। उस समय बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि सिपाही के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। जिसकी जानकारी प्रीति को हो गई थी। जिसके बाद वह इसका विरोध कर रही थी। इसके लेकर दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। आए-दिन मनीष प्रीति की पिटाई करता। इतना ही नहीं करीब एक माह पहले सिपाही ने घर के पास एक गैस एजेंसी पर काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ भी की थी। युवती ने थाने में शिकायत की थी। जिसकी जानकारी प्रीति को हो गई थी। सिपाही ने थाने में युवती व उसके परिजनों से माफी मांगी थी। इस प्रकार की घटनाओं को लेकर दोनों पति पत्नी में विवाद चल रहा था।
परिजनों का आरोप है कि सोमवार को मनीष ने अपने कुछ साथियों के संग मिलकर प्रीति की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। एएसपी मुकेश चंद मिश्रा का कहना है कि सिपाही के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने के बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।