फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Municipality got only 175 out of 1200 LED lights

Hapur News: नगर पालिका को 1200 एलईडी लाइटों में से सिर्फ 175 मिली, कैसे रोशन होगी गंगानगरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Municipality got only 175 out of 1200 LED lights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर।
15वें वित्त से होने वाले विकास कार्यों में नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए 175 एलईडी लाइटें लगाने का डीएम स्तर से प्रस्ताव पास हो गया है। लेकिन गंगानगरी को जितनी जरूरत थी, उतनी लाइटें नहीं मिल पाई है, जिसके चलते गंगा नगरी को रोशन करने में अभी और लाइटों की आवश्यकता पड़ेगी।
नगर पालिका ईओ मुक्ता कुमारी सिंह ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए 175 एलईडी लाइटों का प्रस्ताव भेजा था। जिसको जिलाधिकारी ने हरी झंडी दे दी है। ईओ ने बताया कि प्रस्ताव पास हो गया है। 26 जून को पथ प्रकाश के लिए लगने वाली लाइटों का टेंडर जारी हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और नगर में लाइट लगनी शुरु होंगी। नगर में आवश्यक स्थानों पर लाइटों को लगाया जाएगा। जिससे जिन स्थानों पर अंधेरा पसरा रहता है, वहां पर रोशनी हो सके। करीब साढ़े नौ लाख रुपये की एलईडी लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन

नगरवासियों ने बताया कि चार साल पहले नगर पालिका द्वारा 20 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया था। जिसमें 4 सौ एलईडी लाइटें लगाई गई थीं। लेकिन जब से अब तक एक भी लाइट नहीं खरीदी गई है। नगर में 25 वार्ड आते हैं, कई गली मोहल्ले, सार्वजनिक स्थल, चौराहे, मंदिर, मस्जिद, पार्क, ब्रजघाट गंगानगरी में लाइटों की काफी आवश्यकता है। कई स्थानों पर सूरज ढलते ही अंधेरा छा जाता है। नगर के लोगों ने कहा कि नक्का कुआं रोड, सुभाष गेट, आंबेडकर पार्क, पुरानी दिल्ली रोड, रेलवे रोड, जवाहर गंज मंडी, स्याना रोड, ब्रजघाट में गंगा तट समेत गली मोहल्लों लाइटें लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पालिका स्तर से टेंडर निकाले जाएंगे, जल्द ही गंगानगरी को एलईडी व सोलर लाइटों से जगमगाएंगे। जितनी आवश्यकता होगी उसके अनुसार टेंडर जारी कर लाइटे लगवाईं जाएंगीं। राकेश कुमार बजरंगी, पालिका चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed