फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Municipal councilors allege fraud in diesel consumption

Hapur News: पालिका सभासदों ने डीजल की खपत में घपले का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal councilors allege fraud in diesel consumption
गढ़मुक्तेश्वर। आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण सोमवार की सुबह नगर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। इससे गुस्साए पालिका सभासदों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पालिका में डीजल खपत में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र देते हुए सभासद विनय कुमार ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ ही पूरे नगर की पेयजल आपूर्ति भी सोमवार को बंद हो गई। इससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विनय यादव ने कहा कि पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्यूबवेलों पर जेनरेटर की व्यवस्था है, लेकिन पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए उनका उपयोग नहीं किया गया। जबकि, प्रतिदिन डीजल की खपत कागजों में नियमित रूप से दर्शाई जा रही है।
विज्ञापन

इससे स्पष्ट है कि डीजल की खपत में अनियमितता बरती जा रही है। वहीं, कहीं न कहीं सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। सभासदों ने डीजल की खपत की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके अलावा दूसरे शिकायती पत्र में गंगानगरी में लगाए गए बोर्डों में भी अनियमितता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम श्रीराम सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed