{"_id":"664cccb2ee80ef37be0e3de1","slug":"mumbai-income-tax-team-return-hapur-news-c-306-1-gha1001-106952-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जांच करने के बाद मुंबई लौटी आयकर विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जांच करने के बाद मुंबई लौटी आयकर विभाग की टीम
Tue, 21 May 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 21 May 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में जांच के बाद मुंबई के ऑनलाइन सट्टा किंग की बेनामी संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर उसे संरक्षण देने वालों की जांच करने के बाद आयकर विभाग की टीम छह दिन बाद मुंबई वापस लौट गई। वहीं टीम ने सट्टा किंग के साथ ही अचल चौरसिया नाम के व्यक्ति की भी संपत्ति को अपने अधीन किया है।
गंगा किनारे स्थित खादर क्षेत्र के छह गांवों के रकबे में मुंबई के ऑनलाइन सट्टा किंग रमेश चौरसिया की 15 सौ बीघा जमीन है। इस बेनामी संपत्ति को उसने एनसीआर के सटोरियों की मदद से खरीदा था। उसकी संपत्ति कहां-कहां पर है यह खंगालने के लिए मुंबई आयकर विभाग की टीम छह दिनों से क्षेत्र में जांच कर रही थी। टीम ने संपत्ति को खंगालने के बाद उस पर अपने बोर्ड लगाए। कई दिन की कार्रवाई करने के बाद टीम वापस लौट गई। वहीं टीम ने रमेश चौरसिया के साथ ही अचल चौरसिया की बेनामी संपत्ति को भी अपने अधीन किया है। उसकी संपत्ति 11 गांवों के रकबे में फैली बताई जा रही है। रमेश चौरसिया से उसका क्या संंबंध है, इसकी भी जांच चल रही है।