{"_id":"589499234f1c1b313de84771","slug":"muddy-water-filled-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर भरा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 03 Feb 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
गंदा पानी सड़कों पर भरा
- फोटो : अमर उजाला
मीरा रेती रोड पर वार्ड-22 के मोहल्ला मदरसा में काफी समय से नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द नाले की सफाई नहीं होने पर पालिका कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नगर के मीरा रेती रोड पर वार्ड-22 मोहल्ला मदरसा निवासी सलीम कुरैशी, इरफान, नूर मोहम्मद, कामिल, दानिश, सलमान, शिवराम, विनोद, मदन ने बताया कि काफी समय से पालिका कर्मियों ने नाले की सफाई नहीं की है। इसके चलते नाला गंदगी से अटा पड़ा है।
विज्ञापन
इससे आए दिन गंदा पानी कचहरी रोड और घरों के सामने भर जाता है। राहगीरों समेत स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार पालिका-प्रशासन से शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों ने जल्द नाले की सफाई नहीं होने पर पालिका कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
उधर, पालिका चेयरपर्सन संगीता पुरुषोत्तम का कहना है कि जल्द ही टीम भेजकर नाले की सफाई करा दी जाएगी। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।