{"_id":"5703da844f1c1b0530c810c8","slug":"moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के दंपति ने गतिमान ट्रेन में सफर का लिया लुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के दंपति ने गतिमान ट्रेन में सफर का लिया लुफ्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
गतिमान ट्रेन में सफर का किया
- फोटो : अमर उजाला
देश की अब तक की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के संचालन के पहले दिन हापुड़ के दंपति ने दिल्ली से आगरा के बीच सफर किया। दिल्ली से आगरा के बीच मंगलवार को देश की अब तक की सबसे तेज चलने वाले ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन
इस ट्रेन में पहले दिन ही सफर करने के लिए हापुड़ के आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अमन गुप्ता अपनी पत्नी मीनाक्षी गुप्ता के साथ दिल्ली से ट्रेन में सवार हुए। अमन गुप्ता ने बताया कि वह इसी ट्रेन में यात्रा करने के लिए पहले ही दिन आगरा गए थे और इसी से वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन काफी पसंद आई। 188 किलो मीटर का सफर कब बीत गया पता ही नहीं चला। ट्रेन में पहुंचने पर फूलों से स्वागत हुआ और चॉकलेट दी गई। साफ सफाई, खान-पान की बेहतर व्यवस्था थी। ट्रेन में वाईफाई की सुविधा भी मिली।
विज्ञापन