{"_id":"5936c6b14f1c1b69259c7b68","slug":"mother-of-four-children-with-lover-not-yet-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग भागी 4 बच्चों की मां अब तक नहीं लौटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग भागी 4 बच्चों की मां अब तक नहीं लौटी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
प्रेम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में एक महिला अपने सोते हुए पति व चार बच्चों को कमरे में को बंद कर, घर में रखी नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग तीन महीने पहले भाग गई थी, जो आज तक नहीं लौटी।
विज्ञापन
पीड़ित पति ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी कार्यालय पहुंचे गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी सतवीर ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले कई माह से गांव वैरा निवासी एक व्यक्ति से फोन पर बात करती थी।
विज्ञापन
इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। करीब तीन माह पूर्व वह अपने घर पर बच्चों के साथ सो रहा था, तभी उसकी पत्नी घर में रखी 70 हजार रुपए की नकदी व सोने चांदी के आभूषण लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई।
विज्ञापन
उसने बताया कि सुबह होने पर जब उसने देखा तो अलमारी में रखी नकदी व आभूषण गायब थे और उसकी पत्नी भी गायब थी। काफी तलाशने के बाद भी उसे पत्नी का कोई पता नहीं लगा, इस पर वह अपनी ससुराल गांव वैरा पहुंचा तो उसके ससुरालियों ने उस पर पत्नी को बेचने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की।
इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग उठाई है।