फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mother-daughter eight injured accident

हादसों में मां-बेटी सहित आठ घायल

Sun, 04 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 04 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter eight injured accident
मां-बेटी सहित आठ घायल - फोटो : Demo Pic

नेशनल हाईवे पर अलग-अलग जगह हुए हादसों में मां-बंटी समेत 8 लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है। शनिवार रात करीब 11 बजे स्याना चौपला के अधर में अटके

विज्ञापन


ओवरब्रिज के नीचे से निकलकर बुलंदशहर को जा रही टाटा मैजिक गाड़ी को हाईवे डग्गामार बस ने साइड मार दी। हादसे में मैजिक चालक नरेश पाल, क्लीनर योगेश और उसमें सवार दिलीप सिंह निवासी बुलंदशहर घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरी घटना रविवार सुबह करीब सात बजे अल्लाबख्शपुर गांव के सामने हाईवे पर लगे स्पीड ब्रेकर पर हुई। यहां सेंट्रो कार को पीछे से जा रही केंटर ने टक्कर मार दी। घटना में कार चला रहे हसरत अली, उनकी पत्नी मुशय्यदा और बेटी रुखसार निवासी धामपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना रविवार सुबह करीब दस बजे गढ़ के बदरखा मोड़ पर हुई। यहां तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। घटना में प्रदीप और उसका साला जयपाल निवासी शाहदरा घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। यहां से हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने प्रदीप और उसके साले जयपाल को गंभीर दशा में हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed