{"_id":"6af351ab973ecd6b2d090cd6","slug":"mother-and-son-on-a-motorcycle-thrown-into-the-air-after-colliding-with-a-car-sustain-serious-injuries-hapur-news-c-135-1-hpr1001-151826-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार से टकराकर हवा में उछले बाइक सवार मां-बेटा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार से टकराकर हवा में उछले बाइक सवार मां-बेटा, गंभीर घायल
विज्ञापन
पिलखुवा हाईवे पर कर की टक्कर के बाद सड़क पर बिखरा परचून सामान।संवाद
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत ततारपुर गोल चक्कर पर मंगलवार सड़क पार कर रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा हवा में करीब 10 फिट तक उछलकर सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई थी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरी निवासी दंपती कार में सवार होकर जा रहे थे। कार जैसे ही थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंची, तभी सड़क पार करने के दौरान कार और बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार जिला गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव सीकरी खुर्द निवासी कुलदीप कुमार और उनकी मां कृष्णा देवी करीब 10 फिट उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शाम तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार को कब्जे में ले लिया गया है।