फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mother and brother first cut the girl throat with a blade then sprinkled petrol and set her on fire In Garhmuk

मर गई मां की ममता: बेटे संग मिल पहले बेटी का काटा गला, फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग; इस बात से थे दोनों नाराज

Thu, 28 Sep 2023 09:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 09:58 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार युवती के गले पर पहले ब्लेड से हमला किया है, जिसके बाद पेट्रोल छिड़कर आग लगाई गई है। इस दौरान मां को बेटी पर कोई तरस नहीं आया। 

विज्ञापन
mother and brother first cut the girl throat with a blade then sprinkled petrol and set her on fire In Garhmuk
मां और भाई ने लड़की को जलाया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में मां और भाई ने युवती का गला ब्लेड से रेतने के बाद पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। खेतों पर काम करने वालों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और 70 प्रतिशत झुलसी हुई युवती को पुलिस ने तुरंत सीएचसी भेजा, जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया। मां और भाई युवती के प्रेम प्रसंग से नाराज थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने अपने बेटे के साथ गुरुवार की शाम को अपनी 19 वर्षीय पुत्री को चितौड़ा के जंगल में ले गई। दोनों ने पहले गले से ब्लेड से हमला किया बाद में पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग लगते देख और चीख पुकार सुनकर आसपास में खेतों पर काम कर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने आग में झुलस रही युवती की आग बुझाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करीब 70 प्रतिशत झुलसी युवती को तुरंत गढ़ सीएचसी ले गए। वहीं नायब तहसीलदार पवन कुमार और सीओ आशुतोष शिवम ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी की। सीएचसी के चिकित्सकों ने युवती की नाजुक हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवती का किसी से प्रेम प्रसंग था, जिससे गुस्साए मां और बेटे ने इज्जत के खातिर उसको मारने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं मां और भाई को उसके गर्भवती होने की सूचना मिली थी, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने जलाकर मारने की योजना बनाई।

नहीं दिखी मां की ममता
पुलिस के अनुसार युवती के गले पर पहले ब्लेड से हमला किया है, जिसके बाद पेट्रोल छिड़कर आग लगाई गई है। इस दौरान मां को बेटी पर कोई तरस नहीं आया। वहीं एक माह पहले जिस बहन ने भाई को राखी बांधी आज उन्हीं हाथों ने बहन की जान लेना का प्रयास किया। युवती सिर से लेकर घुटनों तक जली हुई थी। इस दौरान घटना पर चप्पल और कुछ कपड़ों की कतरन भी पड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि वह दया की भीख मांगती रही युवती, लेकिन भाई और मां को जरा सी भी दया नहीं आई।

पूछताछ जारी, होगी सख्त कार्रवाई
युवती के साथ हुई घटना के संबंध में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही मां और बेटे से पूछताछ की जा रही है, विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। पिता घर से फरार हो गया है, मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आशुतोष शिवम, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed