फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   most ATMs empty.

लिमिट तो बढ़ी... मगर अधिकांश एटीएम खाली

Tue, 17 Jan 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 17 Jan 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
most ATMs empty.
अधिकांश एटीएम खाली - फोटो : अमर उजाला

आरबीआई ने भले ही एटीएम से कैश निकालने की लिमिट बढ़ा दी हो, लेकिन शहर के करीब 70 फीसदी एटीएम से अभी भी कैश नहीं निकल रहा है। नोटबंदी के बाद से ही शहर के ज्यादातर एटीएम के शटर अभी तक गिरे हुए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अब उपभोक्ता यह सवाल उठा रहे हैं कि कैश लिमिट बढ़ाने का लाभ कैसे मिलेगा। आरबीआई ने सोमवार को एटीएम से एक दिन में एक कार्ड से 4500 रुपये निकालने की सीमा बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन


शहर में अधिकतर एटीएम मशीनों की स्थिति खराब है। शहर में करीब 70 फीसदी मशीनें नोटबंदी के बाद से अब तक बंद हैं। अभी भी इनमें पुराने 500 और एक हजार की नोटों की ट्रे लगी हुई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में भी कैश की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बचत खाता से एक सप्ताह में रकम निकालने की लिमिट 24 हजार ही है। मेरठ रोड आवास विकास निवासी विनीत गर्ग का कहना है कि नोटबंदी के बाद अभी तक एटीएम सेवा दुरुस्त नहीं हो सकी है।

ऐसे में बैंक अधिकारी प्रधानमंत्री की योजना को ग्रहण लगा रहे हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं, शिवपुरी निवासी राम चंद्र ने बताया कि बैंकों में अभी भी भीड़ चल रही है। एटीएम सुविधा बदहाल है, जरूरत के समय पैसे नहीं मिल पा रहे हैं।


बैंक अफसरों को एटीएम सुविधा बहाल करानी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके। एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में एटीएम को सही कराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही लोगों को राहत दिला दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed