फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   More than five lakh devotees reached Hapur Kartik Purnima Fair

हापुड़ कार्तिक पूर्णिमा मेला: पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डाला पड़ाव, सुरक्षा के बीच आस्था का माहौल

Thu, 30 Oct 2025 06:16 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 30 Oct 2025 06:16 PM IST
सार

हापुड़ जिले के कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। अब तक पांच लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं और संख्या 40 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। मेला स्थल पर सुरक्षा कड़ी है और माहौल आस्था व उत्सव से भरा है।
 

विज्ञापन
More than five lakh devotees reached Hapur Kartik Purnima Fair
पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डाला पड़ाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले कार्तिक पूर्णिमा मेले में आस्था, उमंग और संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई देने लगा है। अब तक मेले में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों का ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से पहुंचने का सिलसिला जारी है। पिछले साल मेले में 35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई थी, इस बार 40 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मेला स्थल पर अब चारों तरफ तंबुओं की नगरी दिखाई देने लगी है। सुबह से शाम तक गंगा में स्नान का सिलसिला चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है, तो वहीं स्नान घाटों को लेकर प्रशासन सतर्क है। बच्चों से लेकर बड़ों तक चाट-पकौड़ी और कुल्फी के साथ खेल-खिलौने का आनंद ले रहे हैं। हर साल आयोजित होने वाले मेले को लेकर पिछले एक माह से प्रशासन तैयारियां कर रहा था। मंगलवार को शुरू हुआ मेला कार्तिक पूर्णिमा के बाद यानी छह नवंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन


गंगा के दूसरे तट पर तिगरी के घाट पर लगे मेले में भी श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दूर के इलाकों से श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, मिनी ट्रक, बैलगाड़ी, भैंसा-बुग्गी और अन्य वाहनों से गंगा किनारे श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब मेला पूरी तरह भर सा गया है। लाखों श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर लोग पुण्य लाभ कमा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नान के साथ-साथ खाने पीने का भी पूरा स्वाद
शहर से लेकर गांव तक के लोग अपने डेरे लगाए हुए हैं। यहां वर्षों से दूर रहे अपने यार-रिश्तेदार भी मिले रहे हैं। एक-दूसरे को डेरों में बुलाकर मेहमाननवाजी की जा रही है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों दावा है कि बुधवार की शाम तक मेले में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। गंगा मेला में श्रद्धालु यहां लगे मेले का पूरा आनंद ले रहे हैं। स्नान के साथ-साथ खाने पीने का भी पूरा स्वाद ले रहे हैं। मेले में सॉफ्टी, जलेबी, पकौड़ी, छोले-भटूरे के स्टालों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ भोर होते ही लगनी शुरू हो जाती है।

बूंदबादी ने बढ़ाई चिंता
बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी और दिन भर छाए रहे बादलों ने मेला क्षेत्र में पड़ाव डाल चुके श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें डर है कि यदि बारिश हुई, तो उनके द्वारा लाए गए कपड़ों के टेंट नाकाफी होंगे। ऐसे में श्रद्धालु बारिश से बचाव के लिए तिरपाल खरीद रहे हैं।


खाद्य सुरक्षा विभाग ने की दुकानों पर जांच
कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र और गंगानगरी ब्रजघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार खान-पान की दुकानों का निरीक्षण कर रही है। बृहस्पतिवार को भी निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थो को ढककर रखने, बासी अथवा दूषित खाद्य पदार्थ न बेचने, खाद्य पदार्थो को तैयार करने में गुणवत्तापूर्ण कच्ची सामग्री का ही प्रयोग करने, अखाद्य रंगों का इस्तेमाल न करने का निर्देश दुकानदारों को दिया गया। इसके अलावा दुकानों पर खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट, लाइसेंस को प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed