{"_id":"573c9a014f1c1b5b26ac820c","slug":"more-than-100-homes-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से ज्यादा घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से ज्यादा घरों की बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 18 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में सिंभावली के गांव हशूपुर के लोग बगैर बिजली के रहने को विवश हैं। पावर कारपोरेशन अफसरों की लापरवाही के चलते एक सप्ताह पहले फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
बिजली नहीं आने से पानी की किल्लत के अलावा सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर बिजलीघर और अफसरों के घेराव की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के गांव हशूपुर का बिजली ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया था। ग्रामीणों की कई शिकायत के बावजूद बुधवार तक भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। गांववासी सोहन वीर सिंह, नन्हे, वसीम खां, धर्मेंद्र के नेतृत्व में गुस्साए ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
जीतू, नकुल, गजेंद्र, खचेड़ू, धर्मपाल, काले, हरेंद्र, राहुल, ललित, सोनू, दुर्गेश, भीम, अशोक, दीपचंद, मुकेश, मिलिन, बब्ली, पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया कि कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
बिजली नहीं आने से गर्मी, मच्छरों का प्रकोप और पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि विभागीय स्तर से औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं। जल्द फूंका ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।