फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Monkeys attack Old woman injuried.

बंदरों के हमले में वृद्धा गंभीर घायल

Mon, 21 Mar 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 21 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attack Old woman injuried.
monkey

जंगल से लौट रही वृद्ध महिला पर आम के बाग के पास बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहादुरगढ़ निवासी शेरसिंह की पत्नी किशन प्यारी सोमवार सुबह खेतों से चारा लेकर लौट रही थी।

विज्ञापन


तौकीर खां के आम के बाग में बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। महिला जमीन पर गिर पड़ी और बंदरों ने उसे दांत और पंजों से नोंचकर जख्मी कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन


परिजन घायल किशन प्यारी को स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे गढ़ सीएचसी रेफर कर दिया गसर। सीएचसी अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकार खान, जाकिर खान, सतीश लोधी, मुनेश लोधी, मनोज कश्यप का कहना है कि बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। घरों में खाना बनाने से लेकर कपड़े सुखाना और दुकानों से कोई भी खाद्य सामग्री लाना चुनौती बनी हुई है। बंदरों के डर से बच्चों ने घर के बाहर खेलना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed