{"_id":"5724da414f1c1b2a30a915ae","slug":"monkey-attacks-woman-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले में महिला घायल, जताया गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले में महिला घायल, जताया गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
महिला को बंदरों ने काट लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला शुक्लान में शनिवार दोपहर छत पर कपड़े डालने जा रही एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला को बंदरों ने काट लिया। घटना के विरोध में मोहल्ले की महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर मोहल्ला शुक्लान निवासी रेनू छत पर कपड़े डालने गई थी। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों महिला को बचाया।
विज्ञापन
घटना के विरोध में मोहल्ले की महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर रोज हमला कर लोगों को चोटिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में सरला, शालू, विमला, रजनी, शशि, संतोष, प्रीति, मोनिका, रुकमणि आदि शामिल रहे। उधर, ईओ हेमराज का कहना है कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।