फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Monkey attack on farmer.

बंदरों के झुंड ने किसान पर किया हमला

Fri, 21 Apr 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 21 Apr 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Monkey attack on farmer.
किसान पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

आंगन में सूख रहे कपड़ों को ले जा रहे बंदर को डंडा मारना किसान को भारी पड़ गया। बंदरों के झुंड ने हमला कर किसान को घायल कर दिया। पीड़ित ने सीएचसी में मौजूद चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गढ़ के गांव बिहूनी निवासी मुकेश त्यागी शुक्रवार सुबह घर के आंगन में बैठा था। इसी बीच वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया। इनमें से एक बंदर तार पर सूख रहे कपड़े खींच कर ले जाने लगा। कपड़ा छुड़ाने के उद्देश्य से मुकेश ने एक बंदर को डंडा मार दिया।
विज्ञापन


इससे बंदर भड़क गए। बंदरों के झुंड ने किसान पर हमला कर दिया। इससे किसान घायल हो गया। मुकेश त्यागी का आरोप है कि वह रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए गढ़ सीएचसी पहुंचा। यहां मौजूद चिकित्सक ने जख्मों की सफाई तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा इंजेक्शन लगवाने के लिए तारीख पूछने पर चिकित्सक भड़क गया।  उसने दूसरा कोई भी इंजेक्शन लगाने से इंकार करते हुए उसे वहां से भगा दिया। पीड़ित ने  सीएचसी अधीक्षक से आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।


सीएचसी अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि बंदर और कुत्तों के काटने से बने घावों को केवल साफ पानी से धोया जाता है। इसके बाद घायल को तीन टीके लगाए जाते हैं।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed