{"_id":"68d577ae5fb33628ab0ce408","slug":"monkey-attack-on-bjp-leader-hapur-news-c-135-1-hpr1005-130723-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाजपा नेता पर बंदरों के झुंड ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाजपा नेता पर बंदरों के झुंड ने किया हमला
Thu, 25 Sep 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:41 PM IST
सार
हापुड़ के मोहल्ला लक्ष्मण गली में बंदरों के झुंड ने भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रवीन सेठी सहित कई लोगों पर हमला किया। लगातार बढ़ रहे बंदर हमलों से मोहल्लेवासी परेशान हैं और पालिका के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़। कोठी गेट के मोहल्ला लक्ष्मण गली में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रवीन सेठी पर बृहस्पतिवार को बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने गली में दौड़ लगाकर बंदरों से बचने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूर जाकर दीवार से टकरा गए। इसके कारण पैर में चोट लगने से वह घायल हो गए। वहीं, मोहल्लेवासियों ने अब बंदरों को न पकड़ने पर पालिका के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
प्रवीन सेठी ने बताया कि वह सुबह घर का सामान लेकर स्कूटी से लौट रहे थे। मोहल्ले में सड़क पर बैठे बंदरों के झुंड को देखकर वह रुक गए। इसी बीच कुछ बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। इस पर वह स्कूटी को छोड़कर भागने लगे। इस दौरान दूसरे मकानों की छत और सड़क पर बैठे बंदरों ने भी पीछा कर उन पर हमला किया, लेकिन जैसे-तैसे कर वह बचकर निकल गए। भागने के दौरान गली में एक मकान से टकराकर उनके पैर में भी चोट लग गई। मोहल्लेवासियों ने शोर सुनकर बंदरों को भगाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन बंदरों का झुंड मोहल्ले में लोगों पर हमला करता है। 100 से अधिक बंदर मोहल्ले में मकानों की छत पर बैठे रहते हैं। इसके कारण लोग आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अब वह पालिका के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
शहर में बढ़ रहा बंदरों का उत्पात
नगर में प्रतिदिन बंदरों का उत्पात बढ़ रहा है। गढ़ रोड स्थित सीएचसी में रोजाना 50 से अधिक नए मरीज बंदरों के काटने के बाद इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मोहल्ला कानून गोयान में एक दिन पहले 10 वर्षीय अशर खान घर की छत पर कपड़े लेने के लिए गया था। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पिता आसिम खान छत पर पहुंचे और बेटे को बंदरों के झुंड से बचाया। आसिम ने बताया कि यदि वह समय से नहीं पहुंचते तो बेटा डर के कारण छत से कूद जाता है। समय रहते उनके पहुंचने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
कोट -
बंदरों को पकड़ने के लिए शहर में अभियान चलाया जाएगा। लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए फिर से टेंडर निकालने की तैयारी की जा रही है।
- संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी