{"_id":"68238563f4c0f0925a033cb5","slug":"monkey-attack-on-a-girl-hapur-news-c-306-1-gha1001-114677-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बंदरों के झुंड ने छात्रा पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बंदरों के झुंड ने छात्रा पर किया हमला
Tue, 13 May 2025 11:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 13 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर में छत पर पक्षियों को दाना-पानी देने के लिए गई छात्रा पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। छात्रा पड़ोसी की छत पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अमीषा गाजियाबाद के इंजीनियर कॉलेज में पढ़ाई करती है। जो रोजाना गांव से ही कॉलेज आती हैं। मंगलवार की सुबह भी वह रोजमर्रा की तरह कॉलेज जाने से पहले पक्षियों के लिए छत पर दाना और पानी रखने के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से आए बंदरों के झुंड ने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से छात्रा बुरी तरह डर गई। भागने के दौरान अनियंत्रित होकर वह पड़ोसी की छत पर गिर गई और घायल हो गई। बेटी की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया है। जितेंद्र का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्र में बंदरों का आतंक काफी है। जो कभी भी घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर देते हैं। वहीं, खाने का सामान उठाकर ले जाने के साथ ही अन्य नुकसान कर रहे हैं।