{"_id":"6570a2e85345c54d58017395","slug":"molestation-of-a-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5533-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
Wed, 06 Dec 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में युवक ने घर में घुसकर युवती को बल पूर्वक कब्जे में ले लिया और रस्सी से हाथ बांधते हुए उसके ऊपर बैठ गया। आरोपी ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुराना बाजार क्षेत्र स्थित मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी 18 वर्षीय पुत्री अकेली मौजूद थी। इस दौरान आरोपी मनीष शर्मा उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने उसकी पुत्री को दबोचकर बेड पर गिरा दिया। इसके बाद दांतों से पुत्री के गले व होठों पर काट लिया। आरोपी ने हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसके ऊपर बैठ गया। शोर मचाने पर उसका गला दबा दिया। लेकिन शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर परिजन घर पहुंचे और पुत्री को लेकर कोतवाली शिकायत करने पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।