फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   molestation from a girl

Hapur News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, बाइक छोड़कर भागे आरोपी

Tue, 13 Jun 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 13 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
molestation from a girl
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार दो युवकों ने युवती को घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से बाइक छोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को घर के आंगन में बैठकर गेहूं साफ कर रही थी। इसी बीच गांव के ही दो युवक बाइक पर सवार होकर घर के बाहर आए और घर में घुस गए। जिन्होंने उसे जबरन कुल्फी देकर खाने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता शुरु कर दी और छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियों की हरकत देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को आता देखकर आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जिसके बाद घर पहुंचे परिजनों को उसने घटना के बारे में बताया। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed