फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mohini Ekadashi will be celebrated today in Dhruva Yoga

Hapur News: ध्रुव योग में आज मनेगी मोहिनी एकादशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Mohini Ekadashi will be celebrated today in Dhruva Yoga
हापुड़। मोहिनी एकादशी का त्योहार आज मनाया जाएगा। एकादशी तिथि शाम 06:15 बजे तक रहेगी। धार्मिक दृष्टि से एकादशी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। रात 9:36 बजे तक ध्रुव योग बन रहा है। इसके साथ ही पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रात 09:18 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इन स्थितियों को शुभ कार्यों और भक्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना गया है।
विज्ञापन


श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि एकादशी तिथि 26 अप्रैल शाम 6:06 बजे से 27 अप्रैल शाम 6:15 बजे तक रहेगी। मोहिनी एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक। यह संयोग व्रत के फल को दोगुना करता है। मोहिनी एकादशी पर ध्रुव योग सुबह से रात 9:36 बजे तक रहेगा, जो स्थिरता और शुभ फल प्रदान करता है।
विज्ञापन


भद्रा सुबह 6:07 बजे से शाम 6:15 बजे तक रहेगी, ऐसे में शुभ कार्य नहीं होंगे, लेकिन पूजा कर सकते हैं। व्रत पारण समय 28 अप्रैल सुबह 5:43 बजे से 8:21 बजे तक है। एकादशी पर निर्जला या फलाहार व्रत रखें और ब्रह्मचर्य का पालन करें। भगवान विष्णु का स्मरण करें। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल साफ करें। भगवान विष्णु व लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर रोली, अक्षत, फूल, तुलसी, दीप, नैवेद्य से पूजा करें। नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जपें। पीपल या तुलसी का पूजन करें। खरबूजे का भोग लगाएं। मोहिनी एकादशी पर विशेष उपाय करने से पाप नाश, मोक्ष प्राप्ति और समृद्धि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed