फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Modi keeps burning on social site.

सोशल साइट पर भी मोदी का जलवा रहा कायम

Sat, 11 Mar 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 11 Mar 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
Modi keeps burning on social site.
सोशल साइट - फोटो : अमर उजाला

चुनाव परिणाम आने के बाद यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद सोशल साइट भी मोदी मय हो गई हैं। व्हाट्सएप और फेसबुक पर रुझान आने के साथ ही मोदी के समर्थन में मैसेज और फोटो पोस्ट होने शुरू हो गए है।

विज्ञापन


सुबह मतगणना शुरू होते ही पूरे प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों से भी रुझान मिलने शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मिले बड़े रुझान के बाद युवाओं ने व्हाट्सएप, फेसबुक पर कमान संभाल ली।
विज्ञापन


शुरूआत में लोगों ने जगह-जगह मिल रहे नतीजों को एक दूसरे से शेयर करना शुरू किया। इसके बाद जैसे ही भाजपा को दोनों बड़े राज्यों में प्रचंड बहुमत तक पहुंचने का रास्ता साफ हुआ, सभी व्हाट्सएप ग्रुप मोदी मय हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुपों में भाजपा व मोदी समर्थक अपनी पार्टी के समर्थन में तरह-तरह की पोस्ट डलनी शुरू हो गई। दूसरी सभी पार्टियों की करारी हार से संबंधित मैसेज ग्रुपों में चुटकुलों के रूप में चलने शुरू हो गए। मैसेज और चुटकुलों का यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

मतगणना को लेकर प्रत्याशियों व एजेटों के साथ समर्थकों को कितनी बेसब्री से इंतजार था। प्रत्याशी व एजेंट सुबह छह बजे ही मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे।

मतगणना स्थल पर पानी न मिलने पर मतगणना स्थल पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के एक सिपाही को एसडीएम पुष्पराज सिंह से शिकायत करनी पड़ी। एसडीएम ने कैंटीन संचालक को जाकर खूब लताड़ा। जिसके बाद जवानों को पानी दिलवाया गया।


मतगणना कक्ष में मौजूद लोगों के लिए वैसे तो मोबाइल का प्रयोग वर्जित था लेकिन मतगणना कक्ष के बाहर लोगों ने खूब इसका प्रयोग किया। मतगणना का रुझान जानने के लिए परिचित दनादन फोन कर ताजा हाल लेते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed