{"_id":"575c2faf4f1c1b8d239c55aa","slug":"modernization-of-the-site-would-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्त्येष्टि स्थल का होगा आधुनिकीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्त्येष्टि स्थल का होगा आधुनिकीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 11 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ सही रहा तो शहर में जल्द ही अन्त्येष्टि स्थल आधुनिकीकरण होगा। शासन ने प्रदूषण और लकड़ी मुक्त शवदाह संयत्र लगाने के निर्देश दिए हैं। शासन के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार चौहान ने प्रदेश के सभी अधिशासी अधिकारियों को इस आशय का पत्र भेजा है।
विज्ञापन
पत्र में निर्देश दिया है कि पर्यावरण हित में प्रदूषण और लकड़ी मुक्त शवदाह संयंत्र स्थापित किया जाए। इस आधुनिक शवदाह गृह के लगने से करीब 120 से 150 किलो लकड़ी की बचत होने के साथ प्रदूषण भी नहीं होगा।
विज्ञापन
पालिका के सहायक अभियंता एसके सक्सेना ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित श्मशान घाट का पालिका की ओर से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन ने प्रदूषण और लकड़ी मुक्त शवदाह संयंत्र लगाने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द इसे लगवाया जा सके ताकि प्रदूषण कम हो सके।